सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi: Out-of-control bus rams into several vehicles in Nand Nagri; one person dies in the accident.

East Delhi: नंदनगरी फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े वाहनों को रौंदती गई टूरिस्ट बस, एक की मौत; 6 जख्मी

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी बस डिपो के पास एक बस की टैक्सी से टक्कर हो गई और फिर वह तीन मोटरसाइकिल सवारों से टकरा गई, जिसमें 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

East Delhi: Out-of-control bus rams into several vehicles in Nand Nagri; one person dies in the accident.
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और वह वाहनों को काफी दूर घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी दूर जाकर बस किसी तरह रुकी।



हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस ने एक कैब, तीन बाइकों के अलावा कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोगों को राहगीरों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल में कई की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नंद नगरी इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार एक बाइक बस के पहिये में ही फंस गई। आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


पुलिस घायलों का पता लेने अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक हादसा नंद नगरी डिपो के पास बुधवार देर रात हुआ। यहां नंद नगरी फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लालबत्ती है। रात के समय यूपी नंबर की एक बस फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए अपना नियंत्रण खो बैठी। चालक ने आग लालबत्ती पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। स्थानीय लोगों का दावा था कि घायलों में कई की हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने पर ही उनकी हालत का पता चल पाएगा। पुलिस ने तीन बाइक, एक कैब और बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस नंद नगरी एरिया में जाम खुलवाती नजर गई।

क्षतिग्रस्त हुए वाहनों की मदद से पुलिस उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए भीड़ गुस्सा भी गई थी। पुलिस ने समय पर पहुंचकर लोगों को शांत कर लिया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि चालक की गलती की वजह से हादसा हुआ या बस के ब्रेक फेल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed