सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of Western Disturbance seen in Delhi NCR Rain accompanied by strong winds

दिल्ली-NCR में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर: तेज हवा के साथ हुई बारिश, 1.2MM हुई बरसात, 18 से फिर बदलेगा मौसम

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी विक्षोभ से 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जानें मौसम विभाग की पूरी भविष्यवाणी-

Effect of Western Disturbance seen in Delhi NCR Rain accompanied by strong winds
Rain in Greater Noida - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में बीते काफी दिन से सूरज की तपिश लोगों को गर्मी का अहसास करा रही थी। साथ ही, दिन का पारा भी लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, लेकिन रविवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। ऐसे में तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर दिया। यह दौर सुबह 10 बजे तक जारी रहा। हालांकि, इस दौरान बादल और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे तक 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

Trending Videos

मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ को इस बारिश का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही, मध्य पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिससे बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 29.4, आया नगर में 28.5, लोधी रोड में 28.4 और पालम में 27.8 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए नजर आएंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को दिल्ली में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। वहीं, सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

18 मार्च को बारिश और तेज हवाएं
इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी 18 मार्च को मौसम बदल जाएगा। आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। 18 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति कभी-कभी बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19, 20, 21 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं होगी। लेकिन 19 और 20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन दोनों ही दिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में 21 मार्च को हवा की गति थोड़ी कम रहेगी। दिल्ली में 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री जबकि 19 मार्च को इसके 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 20 मार्च को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और 21 मार्च को इसके 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed