सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly woman dies tragically after being hit by a truck

Delhi NCR News: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फिरोजपुर झिरका। शहर के अंबेडकर सर्किल पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीशा (70) निवासी गांव कांगरका, तहसील तावडू, जिला नूंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीशा अपने बेटे सद्दाम के साथ दवाई लेने के लिए फिरोजपुर झिरका आई थीं और इसके बाद अपनी बेटी से मिलने के लिए पाठखोरी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जब वह अंबेडकर सर्किल के पास पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया हॉस्पिटल, मांडीखेड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article