फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on patriotism and duties at the 'Namo Viksit Bharat Samvad

Delhi NCR News: नमो विकसित भारत संवाद में देशभक्ति व कर्तव्यों पर जोर, संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में लाने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
(संपादक जी के ध्यानार्थ)
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सेमिनार, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित नमो विकसित भारत संवाद में देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता पर गहन चर्चा हुई। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सेंटर फॉर नमो स्टडीज की ओर से संवैधानिक मूल्य और मौलिक कर्तव्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।
श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी अंका वर्मा ने कहा कि संविधान नागरिकों के प्रति गणतंत्र के दायित्व बताता है, जबकि धर्म समाज, राष्ट्र व आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारियां याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोचें कि देश को क्या दे सकते हैं, न कि केवल क्या पा सकते हैं।
विज्ञापन

आदित्य बिरला ग्रुप के डॉ. विनोद के वर्मा ने कहा कि संवैधानिक मूल्य व्यवहार में दिखने चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश दुबे, डॉ. मो. शम्स इकबाल, फिरोज खान गाजी, डॉ. आमना मिर्जा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. अनु भुवनाचंद्रन की पुस्तक बियॉन्ड द ब्रीफ : ज्यूरिस्प्रूडेंशियल शिफ्ट्स इन द एपेक्स कोर्ट का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed