सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry to and exit from Sur Ghat Station are closed in ring metro line

यात्रीगण ध्यान दें: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन खुली, लेकिन सूर घाट स्टेशन पर प्रवेश और निकास है बंद; जानें वजह

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Mar 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Soorghat Metro Station: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सूर घाट स्टेशन से ट्रेनें गुजर रही हैं, लेकिन यात्रियों के लिए अभी इस स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद है। जिसके चलते यहां ट्रेनें रुक नहीं रही हैं।

Entry to and exit from Sur Ghat Station are closed in ring metro line
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सूर घाट स्टेशन इन दिनों एक पहेली बना हुआ है। मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन से ट्रेनें दिन भर फर्राटा भरते हुए गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों के लिए सूर घाट स्टेशन के दरवाजे अभी भी बंद हैं। इस तकनीकी अड़चन के पीछे का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा अधूरा सबवे है। एंट्री-एग्जिट का रास्ता तैयार नहीं है।

Trending Videos


दरअसल, स्टेशन का मुख्य ढांचा और ट्रैक का काम काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन यात्रियों के आवागमन के लिए जो अंडरग्राउंड पैसेज (सबवे) बनाया जाना है, उसका काम अभी अधर में लटका है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा यह सबवे स्टेशन के प्रवेश और निकास का मुख्य जरिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक यह रास्ता पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, सुरक्षा कारणों से डीएमआरसी यहां ट्रेनें नहीं रोक सकता। मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच मेट्रो अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। केवल सूर घाट स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। यात्री बिना किसी रुकावट के इस स्टेशन से गुजरते हुए आगे के स्टेशनों तक जा सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार, सबवे का सिविल वर्क अंतिम चरण में है, लेकिन फिनिशिंग और सुरक्षा क्लीयरेंस में अभी कुछ समय और लग सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ महीनों में निर्माण कार्य पूरा होते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed