{"_id":"6a0ef980f43013aa900ee04b","slug":"escalator-repair-work-begins-at-several-metro-stations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137311-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेट्रो के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेट्रो के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-यात्रियों को लिफ्ट इस्तेमाल करने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए ब्लू और ग्रीन लाइन के कुछ स्टेशनों पर एस्केलेटरों की बड़ी मरम्मत का काम शुरू किया है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान कुछ एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। ऐसे में यात्रियों को संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जिन स्टेशनों पर मरम्मत कार्य चल रहा है उनमें पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, उद्योग नगर, कड़कड़डूमा, पश्चिम विहार ईस्ट, पश्चिम विहार वेस्ट और नांगलोई स्टेशन शामिल हैं।
डीएमआरसी प्रशासन के अनुसार, पंजाबी बाग स्टेशन पर ग्राउंड से कॉनकोर्स तक, पीरागढ़ी और उद्योग नगर स्टेशन पर कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म-1 तक एस्केलेटर की मरम्मत की जा रही है। वहीं, कड़कड़डूमा स्टेशन पर ग्राउंड से लोअर कॉनकोर्स, पश्चिम विहार ईस्ट पर ग्राउंड से कॉनकोर्स और पश्चिम विहार वेस्ट व नांगलोई स्टेशन पर कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म-2 तक एस्केलेटर पर काम जारी है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक वे वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करें, ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।
Trending Videos