सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facilities to be expanded at Siri Fort Sports Complex

Delhi NCR News: सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा सुविधाओं का विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। डीडीए की ओर से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जल्द ही सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के लिए कस्टमाइज्ड फर्नीचर उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है। डीडीए के अनुसार, यहां के कार्यालयों में आधुनिक डिजाइन और जरूरत के अनुरूप तैयार फर्नीचर लगाया जाएगा। यह कार्य सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे रखरखाव कार्यों का हिस्सा है। लंबे समय से उपयोग में आ रहे पुराने फर्नीचर को बदलकर नई व्यवस्था के तहत ऑफिस स्पेस का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि इस तरह के सुधारों से प्रशासनिक कार्य बेहतर होंगे। साथ ही खेल परिसर में आने वाले खिलाड़ियों और आगंतुकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा। इस योजना की लागत करीब 28 लाख रुपये तय की गई है। इस काम को पूरा करने की समय सीमा करीब दो महीने रखी है। इसके अलावा चिन्हित फर्म पर समान कार्य करने का अनुभव भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed