{"_id":"69f4b90d5b6e062794081480","slug":"self-enumeration-completed-on-the-very-first-day-it-minister-pankaj-singh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134674-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन पूरी की स्व-गणना : आईटी मंत्री पंकज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन पूरी की स्व-गणना : आईटी मंत्री पंकज सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागरिकों से की अपील, कहा-सही डेटा से ही बनेगी बेहतर योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने पहले ही दिन भाग लेकर लोगों को इसमें शामिल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया आसान, सुरक्षित और बेहद उपयोगी है। आईटी मंत्री ने शुक्रवार को विकासपुरी स्थित अपने कैंप ऑफिस में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर जनगणना को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम रजत मेहरोत्रा समेत कई अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौजूद रहे। बैठक में जमीनी स्तर पर काम को बेहतर बनाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सही आंकड़े ही बेहतर योजनाओं की नींव होते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंच सके।