सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Workers are the backbone of business, their respect will make India strong: CAT

श्रमिक ही व्यापार की रीढ़, उनके सम्मान से बनेगा सशक्त भारत : कैट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हैं और उनके बिना व्यापार की कल्पना असंभव है। कैट ने श्रमिकों के लिए एक व्यापक बीमा योजना लाने की भी घोषणा की है। इसे जल्द लागू किया जाएगा। संगठन ने व्यापारियों से अपील की कि वे श्रमिकों को कर्मचारी नहीं, बल्कि साझेदार मानें और उनके अधिकारों का सम्मान करें। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हर सफल व्यापार के पीछे श्रमिकों का परिश्रम, समर्पण और विश्वास होता है। छोटे व्यवसाय, दुकानें और सेवा क्षेत्र श्रमिकों के दम पर ही चलते हैं, जो रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा किए गए श्रम सुधारों से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article