पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nalanda Dialogue 2026 on May 9-10, brainstorming on policy and culture

Delhi NCR News: 9-10 मई को दिल्ली नालंदा डायलॉग 2026, नीति और संस्कृति पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
- आईआईसी में जुटेंगे 100 से अधिक विशेषज्ञ, एआई से लेकर भाषाओं तक होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली नालंदा डायलॉग 2026 का आयोजन 9-10 मई को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा। नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग का सहयोग प्राप्त है। इस दो दिवसीय संवाद में 100 से अधिक नीति-निर्माता, विद्वान, राजनयिक और युवा सिविल सेवक भाग लेंगे। प्रमुख वक्ताओं में चंचल कुमार, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मान सिंह और अमिताभ कांत शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में शासन, सांस्कृतिक कूटनीति, भाषाएं और एआई जैसे समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। विलियम डैलरिम्पल, डॉ. शामिका रवि और प्रो. कपिल कपूर सहित कई विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। पहले दिन शासन और संस्थागत विकास पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे दिन भाषाओं और ज्ञान संरक्षण पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed