{"_id":"6a7f552c1d73a147d6069723","slug":"family-attacked-after-intruders-break-into-home-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-126998-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
हसनपुर थाना क्षेत्र भैंडोली गांव में घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में चरण सिंह और उसके भाई रामबीर समेत परिवार की दो महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज हैदर के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में चरण सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान पड़ोसी धर्मवीर, उसके बेटे राहुल और करण लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व फावड़ा लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने जान से मारने की नीयत से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी वहां से भाग गए।