{"_id":"698e2da48e3dcbde7000c9fc","slug":"10-lakh-rupees-fraud-on-the-pretext-of-passing-the-exam-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121704-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
-यूक्रेन से एमबीबीएस करके लौटे डॉक्टर को दिया था एफएमजीई परीक्षा पास कराने का झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। यूक्रेन से एमबीबीएस कर अपने देश लौटे शहर निवासी डॉक्टर से विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा पास करवाने के नाम पर दस लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भी भेज दिए। थाना पुलिस ने जांच के बाद दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी मयंक बेनीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2017 में यूक्रेन गया जहां से एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2023 में अपने भारत लौट आया। लेकिन जब वह अपने देश में डॉक्टर बनने के लिए पात्रता परीक्षा (एफएमजीई) दी तो वह फेल हो गया। पीड़ित परीक्षा पास करने के लिए दिल्ली के गौतम नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में एफएमजीई परीक्षा की तैयारी करने गया था। इस दौरान कोचिंग सेंटर में उसकी मुलाकात अखलेश कुमार से हुई, जिसने भरोसा दिलाया कि उसका साथी सुरेश परीक्षा में पास करा देगा और बड़े अस्पताल में नौकरी भी दिलवा देगा।
आरोपियों ने पास करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग कर दी। पीड़ित से आरोपियों 10 लाख रुपये एडवांस मांगे। जून 2025 की परीक्षा में असफल होने के बाद भी आरोपियों ने सेटिंग से पास कराने का झांसा दिया। इसके बदले पीड़ित मयंक ने आरटीजीएस व फोन-पे के जरिए अलग-अलग तारीखों में 9.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर एफएमजीई परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट भेजा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करने पर फर्जी निकला। पीड़ित ने जब फर्जी सर्टिफिकेट भेजने के बाद अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos