फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11,000 tonnes of soil excavated in excess of the permission granted for the 19-storey building.

Faridabad News: 19 मंजिला इमारत के लिए अनुमति से 11 हजार टन अधिक मिट्टी खोदी

Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
11,000 tonnes of soil excavated in excess of the permission granted for the 19-storey building.
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बात आई सामने, नोटिस देकर जुर्माना निर्धारित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 में 19 मंजिला इमारत के निर्माण के लिए बेसमेंट बनाने के दौरान अनुमति से करीब 11 हजार मीट्रिक टन अधिक मिट्टी की खुदाई की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिली सूचना के बाद 17 अगस्त को खनन विभाग के साथ मौके पर किए गए औचक निरीक्षण में यह अधिक खुदाई पाई गई है। खनन निरीक्षक ने बताया कि अधिक मिट्टी की खुदाई के संबंध में नोटिस देकर जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि सेक्टर-85 में बरलेरिया बीपी होम की ओर से हाईराइज इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए बेसमेंट बनाने के दौरान मिट्टी की खुदाई की गई है। सूचना थी कि खनन विभाग से ली गई अनुमति से अधिक मिट्टी खोदकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने खनन निरीक्षक कोमल कुमार के साथ मौके का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर साइट प्रभारी हेमंत कुमार मौजूद मिला। पूछताछ में उसने बताया कि यहां करीब 19 मंजिला इमारत का निर्माण होना है और बेसमेंट के लिए मिट्टी खुदाई का ठेका राहुल अर्थ मूवर्स फर्म को दिया गया है। इसी फर्म की ओर से खनन विभाग से अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भूपानी निवासी राहुल भी पहुंचा और उसने खनन विभाग से अनुमति लिए जाने की जानकारी दी। टीम ने उसके द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों का मिलान करने के साथ मौके का भौतिक निरीक्षण किया। जांच में करीब 11 हजार मीट्रिक टन मिट्टी अनुमति से अधिक खोदी हुई पाई गई। खनन निरीक्षक ने बताया कि अधिक खुदाई के संबंध में त्रुटिकर्ता को नोटिस जारी किया जाएगा और नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed