फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12.98 kg of cannabis seized during bag search; youth arrested.

Faridabad News: बैग की तलाशी में 12.98 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
12.98 kg of cannabis seized during bag search; youth arrested.
एटा, उत्तर प्रदेश का है युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लक्कड़पुर फाटक मोड़ के पास गांजा लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़े युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिवम गुप्ता उर्फ भोला (24) निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके बैग से 12 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद किया है।


18 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम बाईपास रोड सेक्टर-37 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम गुप्ता उर्फ भोला गांजा बेचने और सप्लाई करने का काम करता है और लक्कड़पुर फाटक मोड़ के पास गांजा लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान बैग से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का बैग समेत वजन 12 किलो 980 ग्राम निकला। पुलिस ने गांजे को सील कर कब्जे में लिया और बरामदगी की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed