{"_id":"6a85e61e7295f11fc50cb4a7","slug":"illegal-liquor-distillery-busted-again-in-anangpur-hills-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77793-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर पहाड़ में फिर पकड़ी अवैध शराब की भट्ठी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर पहाड़ में फिर पकड़ी अवैध शराब की भट्ठी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 लीटर लाहन और 3-4 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनंगपुर पहाड़ के जंगल में एक बार फिर अवैध कच्ची शराब बनाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने 18 अगस्त को खड़िया खान क्षेत्र में छापे मारकर चालू भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने मौके से बलजीत निवासी अनंगपुर और रवि उर्फ रविन्द्र निवासी पछोला मोहल्ला, अनंगपुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके कुछ साथी मौके से भाग गए। टीम ने करीब 150 लीटर लाहन और 3-4 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की है।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि अनंगपुर पहाड़ के जंगल में कच्ची शराब तैयार कर कैन में भरकर सप्लाई की जा रही है। डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर टीम ने सूरजकुंड पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर भट्ठी चालू हालत में मिली। तलाशी के दौरान काले रंग की कन्नी में तैयार शराब, लाहन से भरा ड्रम, भट्ठी, मिट्टी का डकोला, धातु का देगचा, प्लास्टिक पाइप और अन्य सामान मिला। मौके से बाइक भी बरामद हुई। शराब और लाहन के नमूने लेकर सील किए गए हैं।
पहले भी सामने आ चुका है मामला
अनंगपुर पहाड़ में अवैध शराब बनाने का यह पहला मामला नहीं है। जनवरी 2024 में सूरजकुंड पुलिस ने इसी क्षेत्र से जितेंद्र नामक आरोपी को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कच्ची शराब बनाकर दिल्ली सप्लाई करने की तैयारी में था। उस दौरान भी जंगल क्षेत्र से शराब बनाने वाली भट्ठी और लाहन बरामद किया गया था। ताजा मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने हरियाणा आबकारी अधिनियम और बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।