फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road accident claims three lives; lights go out in homes.

Faridabad News: सड़क हादसे ने छीन ली तीन जिंदगियां, घरों के बुझ गए चिराग

Wed, 19 Aug 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Road accident claims three lives; lights go out in homes.
आगरा चौक के पास फ्लाईओवर और लवल-अलीगढ़ रोड पर हुए हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में मंगलवार रात से बुधवार तक हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा आगरा चौक के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जिसमें स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। वहीं, दूसरा हादसा पलवल-अलीगढ़ रोड पर हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

फ्लाईओवर पर स्कूटी-मोटरसाइकिल की टक्कर, दो की मौत

आगरा चौक के पास वीरांगना झलकारी बाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय के सामने मंगलवार रात करीब आठ बजे स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तनमय जैन (16) और मोटरसाइकिल सवार श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शेखपुरा निवासी सुभाष चंद जैन ने बताया कि उनका पोता तनमय स्कूटी से फ्लाईओवर से जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घायल तनमय की सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं श्याम बाबू को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि तनमय के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। श्याम बाबू के शव का पोस्टमार्टम फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

बुधवार सुबह पलवल-अलीगढ़ रोड पर धान मिल से आगे चौधरी टिंबर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार राजबीर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार मृतक के भाई महेश ने शिकायत में बताया कि राजबीर दूध की सप्लाई कर बाइक से गांव लौट रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे गुप्ता फार्म के पास सामने से आए लाल रंग के स्वराज ट्रैक्टर ने कथित तौर पर गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पहिए राजबीर के सिर के ऊपर से गुजर गए। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed