{"_id":"6a85e5f856a6776357026307","slug":"protest-outside-the-cp-office-demanding-the-arrest-of-the-sho-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77799-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसएचओ की गिरफ्तारी की मांग पर सीपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसएचओ की गिरफ्तारी की मांग पर सीपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के अधिकारी ने सुसाइड नोट में थाना प्रभारी को ठहराया था मौत का जिम्मेदार
25 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी सतीश कुमार की आत्महत्या के मामले में 25 दिन बाद भी आरोपी थाना प्रभारी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सतीश कुमार ने आत्महत्या से पहले छोड़े सुसाइड नोट में खेड़ी पुल थाना प्रभारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। 25 दिन बीतने के बाद भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सतीश कुमार को एक मामले की जांच के सिलसिले में थाने बुलाया गया था, जहां उन्हें घंटों बैठाकर मानसिक रूप से परेशान किया गया। इसके बाद वह तनाव में घर लौटे और अगले दिन आत्महत्या कर ली। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आरोपी थाना प्रभारी की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में नाम होने के बावजूद कार्रवाई में देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।