सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   16.55 lakh scam arrested

Faridabad News: 16.55 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
16.55 lakh scam arrested
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
Trending Videos

4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 16.55 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल और बैंक खाताधारक अंकित एक-दूसरे को पहले से जानते थे। राहुल ने अंकित के खाते में आए ठगी के पैसों को यूएसडीटी में परिवर्तित कर अंकित द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में आगे ट्रांसफर किया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल चिडावा में एक साइबर कैफे चलाता है। मामले में खाताधारक अंकित को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपी राहुल को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-8 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 अप्रैल 2025 को उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें ट्रेडिंग की सलाह दी जाती थी। ग्रुप को उसने कुछ दिन तक ऑबजर्व किया और निवेश करने का मन बनाया। इसके लिए उनका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए कहा गया। फिर उन्होंने निवेश करना शुरू किया और 16.55 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब रिफंड करना चाहा तो ग्रुप डिलीट कर दिया गया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed