सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fit India program will be organized on 28 March

Faridabad News: फिट इंडिया कार्यक्रम 28 मार्च को होगा आयोजित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fit India program will be organized on 28 March
विज्ञापन
पलवल। जिला प्रशासन व खेल विभाग के सहयोग से 28 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के लिए एडीसी डॉ. सुभिता ढाका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तहत सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, लांग जंप और हाई जंप सहित कई फन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed