सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 percent of seats reserved for women in Government ITIs.

Faridabad News: राजकीय आईटीआई में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
30 percent of seats reserved for women in Government ITIs.
विज्ञापन
जिले की विभिन्न आईटीआई में करीब 2180 सीटों पर इस बार प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को न केवल कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जा रहा है।
जिले की विभिन्न आईटीआई में करीब 2180 सीटों पर इस बार प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है, जिसमें छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। बतादें कि जिले के एकमात्र राजकीय महिला आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि राजकीय आईटीआई में बालक और बालिकाओं को इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मेकैनिक डीजल सहित, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस सहित कई अन्य कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष बात यह है कि महिला आईटीआई में 220 सीटें होने के अलावा महिलाओं के लिए सभी आईआईटी के प्रत्येक ट्रेड में 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को दी जा रही मासिक प्रोत्साहन राशि

तकनीकी शिक्षा विभाग की योजना के तहत आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 2500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके साथ ही नवप्रवेशी छात्राओं को 1000 रुपये तक की फ्री किट सहायता भी दी जाती है, जिससे उन्हें प्रशिक्षण में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
Trending Videos


निशुल्क बस पास और आयु सीमा में छूट

आईटीआई में छात्राओं को निशुल्क बस पास की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को बड़ी राहत मिलती है। इसके अलावा 14 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रवेश में विशेष छूट भी दी जाती है, जिससे शिक्षा बीच में छोड़ चुकीं महिलाएं भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। बतादें कि अब तक जिले के नौ आईटीआई की कुल 2180 सीटों पर 850 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। इनमें महिलाओं की संख्या करीब 25 से 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed