सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children's talent is being honed at the summer camp.

Faridabad News: समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Children's talent is being honed at the summer camp.
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का बेहतर माध्यम बन रहा है। कैंप में बच्चे विभिन्न रुचिकर गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
Trending Videos

यहां ड्राइंग, जूडो-कराटे, डांस, स्केटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। समर कैंप में बच्चों की संख्या बीते दिनों की तुलना में अधिक देखने को मिल रही है। बच्चे समर कैंप में समय पर पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे नई-नई चीजें सीख रहे हैं और अपनी क्षमताओं का विकास कर रहे हैं। ड्राइंग कक्षाओं में बच्चे रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतार रहे हैं। वहीं जूडो-कराटे की ट्रेनिंग से उनमें आत्मरक्षा के गुण और आत्मविश्वास विकसित हो रहा है। डांस और स्केटिंग जैसी गतिविधियां बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा दे रही हैं। बातचीत के दौरान अभिभावकों ने बताया कि समर कैंप बच्चों के लिए छुट्टियों का सदुपयोग करने का अच्छा अवसर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed