सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The mayor sought answers from the corporation officials on the incomplete road project.

Faridabad News: मेयर ने अधूरी सड़क परियोजना पर निगम अधिकारियों से मांगा जवाब

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mayor sought answers from the corporation officials on the incomplete road project.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 की गली नंबर-5 में सड़क निर्माण परियोजना दो माह से अधूरी पड़ी होने पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने नगर निगम आयुक्त और चीफ इंजीनियर को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा शुभारंभ किए गए इस कार्य के बीच में रुक जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि पहले गली में टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में आरएमसी सड़क बनाने के निर्देश मिलने का हवाला देकर ठेकेदार ने कार्य रोक दिया। इसके बाद से निर्माण दोबारा शुरू नहीं हो सका। स्थानीय पार्षद मनोज नासवा इस मुद्दे को कई समाधान शिविरों और मुख्यमंत्री कार्यालय तक उठा चुके हैं। उनका कहना है कि मानसून से पहले सड़क नहीं बनी तो जलभराव से 50 से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। मेयर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोग जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed