सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development projects worth Rs 3.73 crore launched in Mavai village

Faridabad News: मवई गांव में 3.73 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Development projects worth Rs 3.73 crore launched in Mavai village
फरीदाबाद मवई में विकास कार्यो का उदघाटन करते राज्यमंत्री राजेश नागर । स्रोत: डीआईपीआरओ
विज्ञापन
खेल स्टेडियम से लेकर श्मशान घाट तक होंगे कार्य, लोगों को मिलेगी सहूलियत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मवई गांव में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को करीब 3.73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि मवई में स्पोर्ट्स स्टेडियम की चहारदीवारी के निर्माण पर 90 लाख, अहेरिया चौपाल पर 1.05 करोड़, सूरदास पार्क के विकास पर 39 लाख, कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्यीकरण पर 38 लाख, वाल्मीकि चौपाल के निर्माण पर 45 लाख तथा श्मशान घाट के विकास कार्यों पर 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को सुरक्षित और व्यवस्थित खेल परिसर मिलेगा। चौपालों के निर्माण और उन्नयन से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। विकसित पार्क से लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल और बच्चों व बुजुर्गों के लिए मनोरंजन व सैर की सुविधा मिलेगी। कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्यीकरण से सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा, जबकि श्मशान घाट के विकास से अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बिजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, राजा शर्मा, धर्मपाल, धनपत, प्रेमचंद, सारनाम, सतबीर प्रधान, देवेंद्र, इंद्रजीत, रामकिशन, रोहित, बुधराम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं कार्य
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार नई विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed