सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Debris removal from Nehru Colony intensifies, road reopens to bring relief to residents

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी से मलबा हटाने का काम तेज, रास्ते खुलने से लोगों को राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Debris removal from Nehru Colony intensifies, road reopens to bring relief to residents
फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी में मलबा उठाते नगर निगम कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में अभी भी धारा-163 लागू, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कहीं भी भीड़ जमा होती दिखाई नहीं दे रही

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई के दौरान बंद किए गए अधिकांश मार्ग अब खोल दिए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कहीं भी भीड़ जमा होती दिखाई नहीं दे रही है।



नगर निगम की टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। छह जेसीबी मशीनों और डंपरों की सहायता से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मलबा हटाया जा चुका है और शेष हिस्सों को भी जल्द साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क किनारे रह रहे बेघरों के ऊपर मंडरा रहा बारिश का खतरा



तोड़फोड़ से प्रभावित परिवारों की सबसे बड़ी चिंता अब मौसम को लेकर है। जिन लोगों के मकान टूट गए हैं, उनमें से कई परिवार सड़क किनारे टेंट और अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बाद इन परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित लोगों का कहना है कि बारिश होने पर उनके सामने रहने, सामान बचाने और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। वहीं, प्रभावित परिवार मुआवजे और पुनर्वास की मांग पर भी अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

नेहरू कॉलोनी के लोग अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दोबारा लघु सचिवालय पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।



घर टूट गया, परिवार तंबू में है। जल्द मुआवजा और रहने की व्यवस्था होनी चाहिए।-रामकिशन


बारिश आई तो बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।-सीमा देवी


रास्ते खुल गए हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं।-रफीक अहमद


प्रशासन पुनर्वास और उचित मुआवजा दे ताकि जीवन फिर से पटरी पर आए।-सुनीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed