सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inconvenience caused by the road dug up to lay a sewer line from BK to Neelam Chowk.

Faridabad News: बीके से नीलम चौक तक सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क से परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by the road dug up to lay a sewer line from BK to Neelam Chowk.
विज्ञापन
मार्ग पर दिनभर उड़ता रहता है धूल का गुबार, लग जाता है जाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बीके से नीलम चौक तक सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई सड़क की खुदाई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क किनारे फैली मिट्टी के चलते पूरे मार्ग पर दिनभर धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



राहगीर सोनू का कहना है कि सड़क का बड़ा हिस्सा खुदा होने और किनारों पर मिट्टी फैली होने के कारण स्थिति और खराब हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि उन्हें धूल भरे वातावरण में ही सफर करना पड़ रहा है। सड़क संकरी हो जाने के कारण इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। इसी रूट पर सरकारी अस्पताल होने के कारण कई बार जाम में एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क के किनारे स्थित दुकानों और रेहड़ी-पटरी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। लगातार उड़ती धूल के कारण ग्राहकों को असुविधा होती है। दुकानदारों का कहना है कि दिन में कई बार सफाई करनी पड़ती है, फिर भी धूल की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन उसकी धीमी गति और उचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed