{"_id":"6a270bf71fa9fe6c27078534","slug":"a-new-cut-has-been-opened-on-the-highway-in-front-of-the-gurugram-canal-bringing-great-relief-to-those-travelling-to-ballabhgarh-and-palwal-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71943-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरुग्राम नहर के सामने हाईवे पर खुला नया कट, बल्लभगढ़ और पलवल जाने वालों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरुग्राम नहर के सामने हाईवे पर खुला नया कट, बल्लभगढ़ और पलवल जाने वालों को बड़ी राहत
विज्ञापन
गुरुग्राम नहर के सामने नेशनल हाईवे पर खोला गया नया कट। लोगों को आवागमन करने में होगी सुविधा। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब वाहन चालक सीधे मुख्य हाईवे से सर्विस रोड पर पहुंच सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली से पलवल की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी सुविधा देते हुए प्रशासन ने गुरुग्राम नहर के सामने नेशनल हाईवे पर नया कट बनाया है। इस कट के शुरू होने से अब वाहन चालक सीधे मुख्य हाईवे से सर्विस रोड पर पहुंच सकेंगे और बल्लभगढ़ सहित आसपास की कॉलोनियों में आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
अब तक दिल्ली से पलवल की ओर आने वाले लोगों को सर्विस रोड पर जाने के लिए गुड ईयर चौक तक जाना पड़ता था। चौक बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी। कई वाहन चालक गुरुग्राम नहर से गुड ईयर चौक तक गलत दिशा में वाहन चलाने को मजबूर हो जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
प्रशासन द्वारा सोमवार को गुरुग्राम नहर के सामने बनाए गए कट से बड़े-बड़े पत्थर हटा दिए गए हैं और आवागमन शुरू कर दिया गया है। अब जो वाहन चालक गुरुग्राम नहर की ओर से हाईवे पर आकर पलवल की तरफ जाना चाहते हैं, वे सीधे मुख्य सड़क पर चढ़ सकते हैं। वहीं दिल्ली से आने वाले वाहन चालक भी इस कट के माध्यम से आसानी से सर्विस रोड पर उतरकर बल्लभगढ़ और अन्य क्षेत्रों की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहनों को मिलेगा। पहले ट्रक और अन्य बड़े वाहन सर्विस रोड, अनाज मंडी और अन्य आंतरिक मार्गों से होकर हाईवे तक पहुंचते थे, जिससे यातायात प्रभावित होता था। अब वे सीधे हाईवे पर प्रवेश कर सकेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए कट के खुलने से फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Trending Videos