फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 talented individuals honored at the Arua Gaurav Samman ceremony.

Faridabad News: अरुआ गौरव सम्मान समारोह में 50 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Tue, 11 Aug 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
50 talented individuals honored at the Arua Gaurav Samman ceremony.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। गांव अरुआ में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अरुआ गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गांव का नाम रोशन करने वाले 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगन फाउंडेशन और ग्राम पंचायत अरुआ के सहयोग से किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

समारोह में आंगन फाउंडेशन के संस्थापक अनुज गर्ग, युधिष्ठिर भारद्वाज, पूर्व सरपंच शिवनारायण, नंदराम शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक मेंबर, देवेंद्र तंवर, विजयपाल भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा और प्रवीण भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed