फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in Shiva temples on the second Monday of Sawan.

Faridabad News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in Shiva temples on the second Monday of Sawan.
फरीदाबाद में सावन के दुसरे सोमवार को पूजा करने के लिए सैनिक कॉलोनी ​स्थित ​शिवालय में लाइन में 
सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।


श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और फल अर्पित किए। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही और जल चढ़ाकर अभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन






बांके बिहारी राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी कपिल देव भारद्वाज ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। मंगलवार को शिवरात्रि होने के चलते मंदिर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे से हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये मंदिर पहुंचेंगे और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूरे दिन शिव कथा और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कथा और भजनों का आनंद लेंगे।

फरीदाबाद में सावन के दुसरे सोमवार को पूजा करने के लिए सैनिक कॉलोनी स्थित शिवालय में लाइन में 

फरीदाबाद में सावन के दुसरे सोमवार को पूजा करने के लिए सैनिक कॉलोनी स्थित शिवालय में लाइन में 

फरीदाबाद में सावन के दुसरे सोमवार को पूजा करने के लिए सैनिक कॉलोनी स्थित शिवालय में लाइन में 

फरीदाबाद में सावन के दुसरे सोमवार को पूजा करने के लिए सैनिक कॉलोनी स्थित शिवालय में लाइन में 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed