फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sunlight and humidity have increased the heat.

Faridabad News: धूप और उमस ने बढ़ाई गर्मी

Tue, 11 Aug 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sunlight and humidity have increased the heat.
दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदबाद। सोमवार सुबह से निकली तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दिनभर बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय धूप अधिक तेज होने के कारण शहर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर करीब तीन बजे तक धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। इसके बाद करीब चार बजे मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छाने से मौसम कुछ सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed