सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   500 showed their skills in the annual sports and cultural week in the college.

Faridabad News: कॉलेज में वार्षिक खेल व सांस्कृतिक सप्ताह में 500 ने दिखाया हुनर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
500 showed their skills in the annual sports and cultural week in the college.
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में आयोजित वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। 16 से 20 मार्च तक चले महोत्सव में बीडीएस, एमडीएस के छात्रों और संकाय सदस्यों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
Trending Videos


प्रतियोगिताओं में क्रिकेट और बास्केटबॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा वॉलीबॉल, थ्रोबॉल और रस्साकशी में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इंडोर खेलों में शतरंज, कैरम और बैडमिंटन के जरिये छात्रों ने अपनी मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया। गैर-खेल प्रतियोगिताओं में बैग पेंटिंग, फेस पेंटिंग और नो-फायर कुकिंग जैसे आयोजनों में भावी डॉक्टरों ने अपनी कलात्मकता से सभी को हैरान कर दिया। खेलों के बाद आयोजित सांस्कृतिक सत्र में छात्रों ने शास्त्रीय नृत्य, गायन और सामाजिक संदेश देते नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। इनमें कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आधुनिक परिधानों के साथ आत्मविश्वास से रैंप वॉक किया। समापन समारोह (वैलेडिक्टरी सेरेमनी) में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed