सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raised facilities, musical fountain and open theater will be built in Atal Park Identification of area

Faridabad News: अटल पार्क में बढ़ाई गई सुविधाएं, म्यूजिकल फाउंटेन और ओपन थिएटर बनेगा क्षेत्र की पहचान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Raised facilities, musical fountain and open theater will be built in Atal Park Identification of area
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 8.85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड 1 और 5 के निवासियों को रविवार को बड़ी विकास सौगात मिली, जब केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इन कार्यों को अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ा बताते हुए राहत की उम्मीद जताई। खास तौर पर वार्ड-1 में 5 एकड़ में विकसित अटल पार्क का उद्घाटन आकर्षण का केंद्र रहा, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ अब परिवारों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान तैयार किया गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले जहां पार्क की स्थिति सामान्य थी, वहीं अब म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन थिएटर और आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाओं से यह क्षेत्र की पहचान बन सकता है। वहीं वार्ड-5 में सड़कों के आरएमसी निर्माण, आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण और नालियों के सुधार कार्यों से लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा शहर स्तर पर बिजली लाइनों को भूमिगत करने, यमुना से पेयजल आपूर्ति और रेलवे फाटकों को खत्म कर ओवरब्रिज-अंडरपास बनाने जैसी बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र किया गया, जो भविष्य में फरीदाबाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने घरेलू गैस को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को भी निराधार बताया और लोगों से भ्रमित न होने की अपील की।

5 करोड़ 70 लाख रुपये किया गया सौंदर्यीकरण
वार्ड नंबर-1 में 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित अटल पार्क का लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया गया। इसमें बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, कैनेपी, बेंच, ओपन थिएटर, रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, धौलपुर छतरी, डेकोरेटिव लाइट्स और हाई मास्ट लाइट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो क्षेत्रवासियों को एक आकर्षक और उपयोगी सार्वजनिक स्थल प्रदान करेंगी।

वार्ड पांच में सड़कों का आरएमसी निर्माण
वार्ड नंबर-5 में विभिन्न सड़कों का आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से निर्माण किया जाएगा, जिससे सड़कों की मजबूती बढ़ेगी और लंबे समय तक रखरखाव की जरूरत कम होगी। इससे लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वार्ड के विभिन्न आंतरिक मार्गों को मजबूत और चौड़ा करने का कार्य भी योजना में शामिल है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और कॉलोनियों के भीतर कनेक्टिविटी सुगम बनेगी। डिवीजन-1 क्षेत्र में नालियों और गौरी ड्रेन का टिंबर ट्री के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी और आसपास का वातावरण साफ-सुथरा व व्यवस्थित बनेगा। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य छोटे-बड़े निर्माण और सुधार कार्य भी किए जाएंगे, जिन पर लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। इसके अलावा 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की योजना शुरू की जा रही है।

यमुना से सीधे पाइपलाइन द्वारा पेयजल आपूर्ति
एनआईटी क्षेत्र में लंबे समय से मीठे पानी की कमी बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लागू की जाएगी, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या कम होगी और लोगों का समय बचेगा।
समय सीमा और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में फरीदाबाद आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक विकसित शहर के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed