{"_id":"69c18f968419642f4509bdc8","slug":"new-gas-guidelines-bring-relief-to-2500-food-traders-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65718-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नई गैस गाइडलाइन से 2500 फूड कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नई गैस गाइडलाइन से 2500 फूड कारोबारियों को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल सप्लाई और पांच किलो वाले सिलिंडर से लौटेगी रफ्तार
केंद्र के सख्त निर्देशों के बाद हरियाणा में व्यवस्था दुरुस्त, पहले गैस संकट से जिले के 30 हजार कर्मचारियों की रोजी पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद जिले के करीब 2500 ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों के लिए राहत की खबर है। आज से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई शुरू कर दी गई है, जबकि एजेंसियों पर पांच किलो के सिलिंडर उपलब्ध कराने का फैसला छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगा। इससे किचन संचालन में आ रही रुकावट दूर होगी और काम फिर से पूरी क्षमता के साथ शुरू हो सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद हरियाणा सरकार और प्रशासन ने सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करते हुए प्लांट से एजेंसियों तक सिलिंडर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिनों में हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। फरीदाबाद में ही आठ मामलों में 26 सिलिंडर जब्त किए गए हैं, जिससे स्पष्ट संकेत है कि अब गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
Trending Videos