{"_id":"69c18f3996bd750dd5033905","slug":"drops-made-the-weather-suhavana-incense-burned-after-afternoon-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65688-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बूंदाबांदी ने मौसम किया सुहावना, दोपहर बाद खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बूंदाबांदी ने मौसम किया सुहावना, दोपहर बाद खिली धूप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार बदलते मौसम के बाद सोमवार की सुबह बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई। बीते कुछ दिनों की बारिश के बाद जहां दो दिन तक हल्की धूप खिली, वहीं सोमवार सुबह मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।
सुबह टहलने निकले लोगों ने इस बदले हुए मौसम का आनंद लिया। दोपहर तक मौसम ठंडा बना रहा, लेकिन इसके बाद फिर धूप निकलने से गर्मी का हल्का एहसास हुआ। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम में इस तरह के बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। फिलहाल, मौसम के इस बदलते रुख ने लोगों को राहत के साथ-साथ सतर्क भी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च यानि बृहस्पतिवार को बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बदलते मौसम के कारण लोगों को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यक्ता है।
Trending Videos