{"_id":"69f653cd1c31a5c43c01268a","slug":"a-car-parked-on-the-road-suddenly-caught-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69025-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव क्षेत्र में शनि मंदिर के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि प्राथमिक जांच में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos