सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A case has been filed against the husband for dowry harassment and assault.

Faridabad News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट में पति पर केस दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the husband for dowry harassment and assault.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यू कॉलोनी एक्सटेंशन निवासी विनिका पुत्री सतबीर ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को सचिन पुत्र देशराज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। इस दौरान ससुर देशराज, सास सावित्री और ननद नेहा ने पीड़िता को लगातार ताने दिए। आंखों के ऑपरेशन के दौरान भी ससुराल पक्ष ने सहयोग नहीं किया। जिसके बाद उसके पिता ने करीब 30 हजार रुपये खर्च कर इलाज कराया। इसके बावजूद ससुराल पक्ष उसे अपने साथ रखने से कतराता रहा और दहेज की मांग पर अड़ा रहा। 26 अक्टूबर 2025 को जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नेहा ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। वहीं, अन्य ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच एएसपी ममता खरब व संबंधित अधिकारियों द्वारा कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed