{"_id":"69c591277f07f0d3c3004e5e","slug":"ashtami-celebrated-with-kanjak-pujan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65933-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंजक पूजन के साथ मनाई गई अष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंजक पूजन के साथ मनाई गई अष्टमी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में लगी रही भीड़, आज नवमी पूजन के साथ नवरात्र का होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा भक्तों ने कंजक पूजन के साथ की। मंदिरों के अलावा घर-घर कंजक पूजन किया गया। नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को मां महागौरी की पूजा अर्चना के साथ हवन-पूजन किया गया। मंदिरों में मां के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई।
नवरात्रों के आठवें दिन तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया। इस शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखी गई। अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर माता से अपने मन की मुराद मांगी। अष्टमी पर मंदिर में कंजक पूजन का आयोजन किया गया। उसके बाद उन्हें प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद लिया।
वहीं श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में दुर्गा अष्टमी पूजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंजकों का पूजन कर उन्हें माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण जय माता दी के जयकारों से गूंज गया। इसके अलावा एनआईटी एक बी ब्लॉक में स्थित हनुमान मंदिर में अष्टमी पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 8 बजे पूजा हुई। उसके बाद दोपहर को भोग और प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शाम को आरती हुई।
आज 10:08 बजे तक रहेगी नवमी
काली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि अष्टमी के बाद नवमी तिथि गुरुवार 11 बजकर 50 मिनट से आरंभ होकर शुक्रवार प्रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि शुक्रवार को नवमी होने के कारण महानवमी, दुर्गा नवमी और नवमी का कन्या पूजन शुक्रवार को किया जाएगा। ऐसे में पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले इससे पहले व्रत का पारण कर सकते हैं। कन्या पूजन श्रेयस्कर होता है। ऐसा माना जाता है कि मां इन कन्याओं के माध्यम से ही अपना पूजन स्वीकार करती हैं।
Trending Videos