सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A sense of insecurity outside the compound

Faridabad News: अहाते के बाहर असुरक्षा की आहट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A sense of insecurity outside the compound
विज्ञापन
व्हर्लपूल चौक के पास अहाते के बाहर वाली भीड़ से महिलाएं असहज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के व्हर्लपूल चौक के पास मुख्य सड़क पर संचालित अहाते के बाहर देर रात लगने वाली भीड़ महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। स्थानीय महिलाओं और आसपास काम करने वाली कर्मचारी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि रात के समय अहाते के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा रहते हैं, जिससे वहां से गुजरने में असहजता होती है। राहगीर महिला कमला, पुष्पा व निम्मी का कहना है कि कई लोग राह चलती महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में स्थित प्रेस कॉलोनी सहित आसपास की कई निजी कंपनियों में सैकड़ों महिलाएं कार्यरत हैं। ऐसे में अहाते के बाहर मौजूद भीड़ के कारण उन्हें भय और असुरक्षा महसूस होती है। स्थानीय महिला सुनीता का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। दीपा व शारदा का कहना है कि मुख्य मार्ग और संवेदनशील स्थान होने के कारण यहां नियमित पुलिस निगरानी जरूरी है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed