सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raj Kumar became the chairman of the Principal Group

Faridabad News: राज कुमार बने प्रधानाचार्य समूह के अध्यक्ष

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raj Kumar became the chairman of the Principal Group
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला फरीदाबाद के प्रधानाचार्य समूह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समयपुर के प्रधानाचार्य राज कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संघ, फरीदाबाद का अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी संदेश सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक मनोज मित्तल तथा खंड शिक्षा अधिकारियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। नवनियुक्त अध्यक्ष राज कुमार बंसल को राज्य कार्यकारिणी के पूर्व पर्यवेक्षक जय प्रकाश डांगी, पूर्व अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ प्रधानाचार्यों ने बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रामवीर शर्मा की देखरेख में किया गया। इस दौरान रामवीर, राजेंद्र अग्रवाल, संजय यादव, रूप किशोर, अजय शर्मा सहित अन्य प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed