सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A vehicle crushed a man sleeping in an empty plot.

Faridabad News: वाहन ने खाली प्लॉट में सो रहे व्यक्ति को कुचला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A vehicle crushed a man sleeping in an empty plot.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक वाहन ने खाली प्लॉट में सो रहे व्यक्ति के सिर को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

राजीव कॉलोनी निवासी सुरक्षाकर्मी जितेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च की रात करीब नौ बजे एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति कंपनी के बाहर टहल रहा था। सुरक्षाकर्मी द्वारा टोके जाने पर वह पास ही के एक खाली प्लॉट में जाकर सो गया। देर रात किसी भारी अज्ञात वाहन ने सोते हुए व्यक्ति के सिर को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस अब आसपास की कंपनियों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed