सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was duped of lakhs of rupees on the pretext of profits on Instagram

फरीदाबाद में ऑनलाइन ठगी: जालसाजों ने इंस्टाग्राम पर मुनाफे का दिया झांसा, महिला ने गंवाई 3.62 लाख की रकम

अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 01 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

ठगी का यह खेल 14 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था जब पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर एक लुभावना विज्ञापन देखा। इसके बाद भूमिका नामक युवती ने उन्हें महज 299 रुपये के निवेश पर नौ हजार रुपये के लाभ का लालच दिया।

A woman was duped of lakhs of rupees on the pretext of profits on Instagram
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-7ए की रहने वाली एक महिला से कम निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 3.62 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़िता स्नेहा विरल मालविया की शिकायत पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में 30 मार्च को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos


प्राथमिकी के अनुसार, ठगी का यह खेल 14 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था जब पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर एक लुभावना विज्ञापन देखा। इसके बाद भूमिका नामक युवती ने उन्हें महज 299 रुपये के निवेश पर नौ हजार रुपये के लाभ का लालच दिया। विश्वास में आकर पीड़िता ने पैसे ट्रांसफर किए जिसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। 14 से लेकर 24 फरवरी 2026 के बीच ठगों ने कभी टैक्स कभी कमीशन तो कभी ट्रांजेक्शन फीस के नाम पर स्नेहा से अलग-अलग किस्तों में कुल 3.62 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों का दबाव इतना अधिक था कि पीड़िता ने अपने दोस्तों और परिवार वालों से भी पैसे उधार लेकर इनके खातों में जमा कराए। जब आरोपियों ने 5 लाख रुपये के लार्ज रिफंड चैनल एक्टिवेशन की मांग की तब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। आरोपियों ने रोहित कुमार साव और सना आफरीन जैसे कई अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस ने 30 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल की टीम बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों के जरिये आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed