सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman who had passed the tenth grade was performing abortions on other women

Faridabad News: दसवीं पास महिला करा रही थी महिलाओं का गर्भपात

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A woman who had passed the tenth grade was performing abortions on other women
विज्ञापन
-न्यू कृष्णा कॉलोनी स्थित मीट मार्केट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
Trending Videos

-संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। जिले में लगातार गिरते लिंगानुपात को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी स्थित मीट मार्केट क्षेत्र में अवैध गर्भपात कराने का मामला पकड़ा गया। यहां मात्र दसवीं पास महिला कथित रूप से गर्भपात का काम करती मिली। टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
महिला कथित रूप से अपने घर पर अवैध रूप से गर्भपात और प्रसव का कार्य कर रही थी। शहर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला सिविल सर्जन को सूचना मिली थी कि न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी सुषमा नामक महिला बिना किसी वैध अनुमति के अपने घर से गर्भपात और डिलीवरी का काम कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई के लिए एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि सुषमा ने गर्भपात कराने के लिए एक हजार रुपये लिए और गर्भपात संबंधी दवा उपलब्ध कराते हुए उसके सेवन का तरीका भी बताया। जैसे ही पूर्व निर्धारित इशारा मिला, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मार दिया। तलाशी के दौरान टीम ने चिन्हित नोट, गर्भपात से संबंधित दवाइयां, इंजेक्शन, सिरिंज तथा अन्य मेडिकल उपकरण बरामद किए। मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई और सभी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए।
---------------
मात्र दसवीं पास है आरोपी :



प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला केवल 10वीं पास है और उसके पास किसी प्रकार की चिकित्सकीय डिग्री या वैध लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद वह लंबे समय से यह अवैध कार्य कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ एमटीपी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जिले में लगातार गिर रहा लिंगानुपात

गौरतलब है कि लिंगानुपात के मामले में साल 2023 में जिले को राज्य में पहला स्थान मिला था। 2023 में 1000 लड़कों पर 942 लड़कियां थी। वहीं, साल 2024 में 1000 लड़कों के मुकाबले 909 लडकियों के साथ पहले स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर आ गया था। तमाम प्रयासों के बाद साल 2025 में सिर्फ तीन अंकों का ही सुधार हो पाया था। 2025 में 1000 लड़कों के मुकाबले 912 लड़कियों ने जन्म लिया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article