{"_id":"69cc23fde0a36a902e01963d","slug":"life-threatening-attack-on-youth-over-old-enmity-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122924-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में फ्रैक्चर सहित कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के भाई की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फिरोजपुर गांव निवासी भीम ने बताया कि 25 मार्च की रात उसका भाई पवन पीर बाबा के पास स्थित बारात घर के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही नितिन, कन्नू और सुमित पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और पवन को घेर लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी नितिन ने पवन के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद कन्नू और सुमित ने तेजधार हथियारों से उसके हाथ-पैरों पर कई वार किए। हमले में पवन को कुल पांच गंभीर चोटें आईं और उसके सिर में फ्रैक्चर हो गया। भीम ने बताया कि जब वह अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन