सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AAP leader arrested on charges of land grabbing and fraud

Faridabad News: जमीन हड़पने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
AAP leader arrested on charges of land grabbing and fraud
विज्ञापन
सेक्टर-35 के प्लॉट पर कब्जे के लिए बनाया फर्जी एग्रीमेंट, सुप्रीम कोर्ट से केस हारने के बाद भी की कोशिश
Trending Videos

पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए पुलिस को दो दिन का रिमांड मिल गया है।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 को लेकर है। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने इस प्लॉट की मूल रजिस्ट्री कराई थी, जबकि आरोपी अमन गोयल को बाद में इसकी केवल प्रमाणित प्रति के आधार पर जमीन बेची गई थी। मामला वर्षों तक अदालत में चला, जिसमें सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने माला शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि कानूनी हार के बाद भी अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जे की नीयत से अपने दोस्त जितेंद्र पाराशर के साथ मिलकर साजिश रची। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब दो महीने पहले एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार करवाया, जिस पर साल 2024 की जगह 2023 की पिछली तारीख अंकित की गई थी। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed