फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ABVP submitted charter of demands to the Vice-Chancellor

Faridabad News: एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र

Thu, 20 Aug 2026 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted charter of demands to the Vice-Chancellor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति दिनेश से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। कुलपति ने मांगों पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में पार्किंग समस्या के समाधान और उसकी सुरक्षा तय करने की मांग थी। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था और पानी के कूलरों की स्वच्छता भी सुनिश्चित करने को कहा गया। खेल मैदान की बेहतर सुविधा, स्वच्छता और नियमित रखरखाव का मुद्दा भी उठाया गया। छात्राओं के शौचालय की स्वच्छता और उचित रखरखाव की मांग भी इसमें शामिल थी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से सुविधाओं पर ध्यान देना जरूरी है। इस मौके पर भूपेश, हिमांशु, नीरज, आकाश, कृष्ण, पुनीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed