{"_id":"6a0f661d8644c7737d0cb3d8","slug":"account-holder-arrested-for-fraud-committed-under-the-pretext-of-installing-mobile-towers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70519-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 42.63 लाख की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 42.63 लाख की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से आए थे 5 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 42.63 लाख की ठगी के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ यादव निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे 19 मई को मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, गांव जुन्हेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 17 अक्तूबर 2024 को उसके पास एक कॉल आई थी, जिसमें खुद को इंडस टावर्स लिमिटेड कंपनी की महिला कर्मचारी बताया गया। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि कंपनी जीओ के मोबाइल टावर लगाने का काम करती है और 20 साल का एग्रीमेंट देती है, जिसमें 40 लाख रुपये एडवांस, हर महीने 25 हजार रुपये किराया और टावर पर नौकरी देने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी गिरोह ने पीड़ित से रजिस्ट्रेशन चार्ज, जीएसटी, आरबीआई चार्ज, एलटीसी चार्ज, टीडीएस, सिक्योरिटी चार्ज, स्टांप ड्यूटी, ग्रीन कार्ड और पेमेंट ट्रांसफर चार्ज जैसे कई अलग-अलग नामों पर 29 अक्तूबर 2024 से 10 जून 2025 के बीच कुल 42 लाख 63 हजार 500 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सौरभ यादव मैनपुरी में सीएससी सेंटर चलाता है और वह इस ठगी में उपयोग किए गए बैंक खाते का खाताधारक है। उसके खाते में ठगी की रकम में से 5 लाख 4 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos