{"_id":"6a0f6533cfe1dea64d03a43c","slug":"accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70536-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर 6.60 लाख की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर 6.60 लाख की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी एमबीए कर रहा है और ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गांव इंदौर जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के माध्यम से उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सप पर लगातार संपर्क में रखते हुए और एप डाउनलोड करवाकर निवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 6 लाख 60 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप्लिकेशन में उसके नाम से लगभग 30 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसे और अधिक निवेश के लिए दबाव बनाया गया। पैसे न देने पर आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाया।
साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों को उपलब्ध कराता था। उसने एक अन्य खाताधारक प्रशांत का खाता लेकर आगे साइबर ठगों को दिया था। जिसमें ठगी की राशि 2 लाख 35 हजार 500 रुपये ट्रांसफर हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अभिषेक एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और वह ठगी के नेटवर्क के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos