सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the Name of Investment in Forex Trading and Film Production

Faridabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग व फिल्म प्रोडक्शन में निवेश के नाम पर 31 करोड़ की धोखाधड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the Name of Investment in Forex Trading and Film Production
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने पति-पत्नी को मुंबई से किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म प्रोडक्शन में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-88 फरीदाबाद निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि एसजीएम नगर निवासी हिमांशु शर्मा फॉरेक्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट नाम से एक संस्था संचालित करता था। आरोपी विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग तथा फिल्मों में निवेश कर हर महीने 3 प्रतिशत तक निश्चित मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता था। इसके साथ ही वह अपने भाई दिव्यांशु शर्मा जो फिल्मों में अभिनेता बताता है, जिसके नाम का फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संपर्कों का हवाला देकर निवेशकों का विश्वास जीतता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार वर्ष 2019 से आरोपियों ने कई लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए। शुरुआत में निवेशकों को नियमित रूप से लाभ देकर उनका भरोसा मजबूत किया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे बड़ी धनराशि एकत्र की गई। वर्ष 2020 में आरोपियों ने मैसर्स करेंसी कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी नेहरू प्लेस नई दिल्ली में शुरू की और इसके माध्यम से भी निवेशकों से मोटी रकम एकत्रित की गई। कुछ समय तक निवेशकों को लाभ देने के बाद मई 2023 में आरोपी अचानक अपने कार्यालय और घर बंद कर परिवार सहित फरार हो गए। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में करीब 31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


शिकायत के आधार पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने तकनीकी व खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी को 19 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया। दोनों को 2 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed