{"_id":"69cab545bd28bbd7c70f3fe5","slug":"account-holder-arrested-for-scamming-millions-in-the-name-of-work-from-home-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66222-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गुजरात के सूरत से पकड़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गुजरात के सूरत से एक ऐसे खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसने ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। आरोपी की पहचान सूरत के बिराम नगर निवासी शिवम डबागर के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, नीमका निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 17 जुलाई 2024 को उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे काम करने का एक मैसेज आया। इसके बाद ठगों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर एक वेबसाइट का लिंक भेजा और फीडबैक टास्क देने के नाम पर निवेश कराना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मोटा मुनाफा कमाने के लालच में 31 अलग-अलग टास्क के लिए ठगों द्वारा बताए गए खातों में कुल 4,20,214 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने निकासी के नाम पर 6 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामले की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूरत से शिवम को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 12वीं पास है और गुलाल बनाने का काम करता है। उसने पैसों के लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया हुआ था। पीड़ित द्वारा ट्रांसफर की गई राशि में से 46 हजार रुपये सीधे शिवम के खाते में आए थे। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos