सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP leadership works for the last man in line: Vipul Goyal

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करता है भाजपा का नेतृत्व: विपुल गोयल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
BJP leadership works for the last man in line: Vipul Goyal
फरीदाबाद भाजपा कार्यालय में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के साथ हाथ में झंडे लेकर  भाजपा का स्थापना द
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा के स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही मंत्री ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा में भी स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्र विचार, सांस्कृतिक चेतना और राजनीतिक शुचिता के पुनर्जागरण का दिन है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 वह ऐतिहासिक क्षण था, जब भारत की राजनीति ने परिवारवाद और स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात किया।
विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की स्थापना उन सिद्धांतों पर हुई है, जो सत्य, न्याय, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आधारित हैं। यह वही दिन है जब भारतीय राजनीति को पार्टी विद डिफरेंस का स्वरूप मिला और देश को ऐसा नेतृत्व मिला, जो स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करता है। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण का एक विराट आंदोलन है।” इस अवसर पर जनसंघ काल से पार्टी की सेवा में समर्पित वरिष्ठ नेताओं शेर सिंह भाटिया, मूलचंद मित्तल, हरिकिशन चौहान एवं सुरेन्द्र गोगिया व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में जनसंघ काल से पार्टी की सेवा में समर्पित वरिष्ठ नेताओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया, जो संगठन के प्रति उनके दशकों के समर्पण और योगदान का प्रतीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही सरकार: राजेश नागर
खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने बताया कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकारें महिला, युवा, किसान और गरीब सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी है सबसे बड़ी पार्टी : प्रवीण बतरा जोशी
जिला महापौर प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम और पार्टी द्वितीय के मंत्र के साथ कार्य करता है जिसके कारण ही आज विश्व में देख व भाजपा का नाम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed