सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryanvi film Sangi premiered at Jeeva Public School

Faridabad News: जीवा पब्लिक स्कूल में हरियाणवी फिल्म सांगी का प्रीमियर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi film Sangi premiered at Jeeva Public School
विज्ञापन
फरीदाबाद। जीवा पब्लिक स्कूल में सोमवार को फिल्म सांगी का भव्य प्रीमियर किया गया। फिल्म हरियाणा की संस्कृति और पारंपरिक लोककला सांग (स्वांग) पर आधारित है। फिल्म में सांग कलाकारों के संघर्ष और लोककला के पुनरुत्थान का प्रयास मार्मिक ढंग से दिखाया गया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि में बुनी कहानी हरियाणवी बोली और परंपराओं को वास्तविक रूप में प्रस्तुत करती है। विशेष रूप से फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने 75 वर्ष की उम्र में अभिनय की शुरुआत की है। यह दर्शकों के लिए प्रेरणास्रोत बनी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या नरजीत कौर और फिल्म से जुड़े कलाकार उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed